Home » उत्तर प्रदेश » जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान, शानदार रहा परीक्षा परिणाम

जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान, शानदार रहा परीक्षा परिणाम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 1 / मई / 2026 :  पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 10 और 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 की छात्रा कुमारी आयशा (पुत्री श्री कमरुद्दीन खां) ने 500 में से 422 अंक (84.44%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा 10 की छात्रा कुमारी तनु (पुत्री श्री संजीव) ने 600 में से 508 अंक (84.67%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने दोनों छात्राओं को फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा, जिसमें कक्षा 12 का रिजल्ट 96.77% और हाईस्कूल का 92% रहा। विभिन्न विषयों में अनेक छात्र-छात्राओं ने विशेष योग्यता (डिस्टिंक्शन) प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

इस अवसर पर विभर्ते एनजीओ के अध्यक्ष मोहन सिंह एवं उनकी टीम ने सभी छात्राओं को एक-एक नोटबुक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही ‘मिशन शोषण मुक्त बचपन’ के तहत छात्रों को गुड टच-बैड टच और पोक्सो एक्ट की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के साथ वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दिमानिया, संजीव सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment