गोरखपुर/बस्ती : 1 / मई / 2026 : बस्ती-अयोध्या मार्ग पर विक्रमजोत में स्थित श्री पराग रेस्टोरेंट अपनी बेहतर सेवा और स्वादिष्ट भोजन के चलते ग्राहकों की पसंद बनता जा रहा है।
हाल ही में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी अपने साथियों के साथ अयोध्या से लौटते समय यहां रुके और भोजन किया। उन्होंने रेस्टोरेंट के खाने के स्वाद और कर्मचारियों के व्यवहार की सराहना की।

किसान नेता ने बताया कि यहां के स्टाफ का शालीन व्यवहार, लगातार सर्विस और ग्राहकों का विशेष ध्यान रखना इस रेस्टोरेंट को खास बनाता है। साथ ही पार्किंग की अच्छी व्यवस्था भी ग्राहकों को सुविधा प्रदान करती है।
रेस्टोरेंट संचालक से बातचीत के दौरान उनकी विनम्रता और मधुर व्यवहार भी साफ झलकता है। संचालक ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि हर ग्राहक को बेहतर सुविधा और आदर-सत्कार मिले, ताकि वह संतुष्ट होकर जाए और दूसरों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करे।
स्थानीय लोगों के बीच पहले से ही चर्चा में रहे इस रेस्टोरेंट ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और सेवा से ग्राहकों का विश्वास जीता है।

![]()
