Home » बुलंदशहर » आंधी-बारिश से शिव मंदिर का मुख्य दरवाजा गिरा, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

आंधी-बारिश से शिव मंदिर का मुख्य दरवाजा गिरा, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 1 / मई / 2026 :  चोला क्षेत्र  ग्राम रसूलपुर रिठौरी में बीती रात तेज आंधी और बारिश के चलते शिव मंदिर का मुख्य दरवाजा भरभराकर गिर गया, जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।

गांव के समाजसेवी कैप्टन सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दरवाजा टूटने के कारण मंदिर के प्रवेश द्वार पर मलबा जमा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मलबे को हटवाने का कार्य जारी है और जल्द ही मंदिर के मुख्य दरवाजे को ठीक कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment