खुर्जा : 1 / मई / 2026 : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय महाबोधि प्रेरणा केंद्र परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्क सिटी क्षेत्र में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के लिए दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, करुणा और अहिंसा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सरपंच सिंह बौद्ध, सुरेश चंद्र बौद्ध, प्रेमपाल बौद्ध, कैलाश भागमल प्रधान, वीर सिंह प्रधान, मास्टर रंजीत सिंह, बीरपाल सिंह, भीमराव बौद्ध, मास्टर गुलाब सिंह, राहुल दीपर, पवन गौतम, अंजना बौद्ध, ममता बौद्ध, जय किशोर, दीपक कुमार, पंकज गौतम, सोनू गौतम, रजनी बौद्ध, ज्योति बौद्ध, शैल कुमार, बंधिका कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
![]()
