खुर्जा : 1 / मई / 2026 : चोला क्षेत्र ग्राम रसूलपुर रिठौरी में बीती रात तेज आंधी और बारिश के चलते शिव मंदिर का मुख्य दरवाजा भरभराकर गिर गया, जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।

गांव के समाजसेवी कैप्टन सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दरवाजा टूटने के कारण मंदिर के प्रवेश द्वार पर मलबा जमा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मलबे को हटवाने का कार्य जारी है और जल्द ही मंदिर के मुख्य दरवाजे को ठीक कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

![]()
