Home » बुलंदशहर » उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले समाजसेवी बब्बन मियां, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले समाजसेवी बब्बन मियां, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 1 / मई / 2026 :  बुगरासी क्षेत्र के गांव चंदियाना निवासी मधुसूदन गौशाला के संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी बब्बन मियां ने बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। उपमुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान बब्बन मियां ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास की संभावनाओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे लंबित योजनाओं को गति मिलेगी और जनहित के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

शिष्टाचार भेंट के बाद बब्बन मियां ने उपमुख्यमंत्री के सरल स्वभाव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुलाकात से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

मुलाकात में गौ-वंश संरक्षण, मधुसूदन गौशाला के बेहतर संचालन, DISHA समिति की सक्रियता तथा बुगरासी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस मुलाकात की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि शासन स्तर पर इस तरह के संवाद से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment