दुष्यंत पचौरी , हाथरस
सासनी : 5 / मई / 2026 : भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष राजकुमार कौशिक के नेतृत्व तहसील पर प्रदर्शन किया। मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम नीरज शर्मा को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन मे किसानों ने कहा है कि बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से बर्बाद हुई फसलों (गेहूं आदि) की भरपाई के लिए पांच हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिया जाए।
आलू उत्पादकों को लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है, इसलिए सरकार पाचं सौ रुपये प्रति कुंतल की दर से राहत राशि प्रदान करें। आलू की सरकारी खरीद एक हजार रुपये प्रति कुंतल की दर से की जाए। यूनियन का कहना है कि कागजों में भाव साढे छह सौ रुपये प्रति कुंतल दिखाया जा रहा है, जो वास्तविकता से दूर है।

निजीकरण का विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने पर आपत्ति जताई गई। किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर उनकी आय दोगुनी की जाए। पिछले बीस वर्षों से बदहाल पड़ी सड़कों का निर्माण अभियान चलाकर मजबूती से किया जाए। गरीब वर्ग के लिए पेंशन राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह किया जाए। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार कौशिक, उमाशंकर कौशिक, और संगठन के कई अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
![]()
