Home » बुलंदशहर » भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वीडियो वायरल

भाई को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली, वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खुर्जा : 5 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाई से लेनदेन के विवाद में एक युवक ने खुद को गोली मारकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच डाली।

जानकारी के अनुसार, गांव धरारी निवासी मिथुन सोलंकी ने अपने भाई से चल रहे विवाद के चलते अवैध तमंचे से खुद की टांग में गोली मार ली। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में युवक पहले अपने परिजनों को धमकाता हुआ दिखाई देता है और फिर खुद को गोली मार लेता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment