महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद, टूटा परिवार फिर जुड़ा

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 5 / मई / 2026 :  महिला थाना हाथरस की सकारात्मक पहल से एक परिवार फिर से जुड़ गया। महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की काउंसलिंग के चलते पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कछपुरा निवासी गुड़िया ने 28 अप्रैल 2026 को अपने पति गौरव निवासी शिवनगर कॉलोनी, तैयापुर (जिला मथुरा) के खिलाफ महिला थाना हाथरस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान थाना प्रभारी रितु तोमर ने दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के दौरान पति और ससुराल पक्ष ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करने का आश्वासन दिया। वहीं पीड़िता ने भी आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने की इच्छा जताई।

दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से बचते हुए समझौते का रास्ता चुना और आपसी समझदारी के साथ पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की इस पहल को क्षेत्र में सराहा जा रहा है, जिसने एक टूटते हुए परिवार को फिर से जोड़ने का कार्य किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment