Home » उत्तर प्रदेश » केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर हाथरस में उत्साह

केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर हाथरस में उत्साह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा- लोकतंत्र की हुई जीत, अन्य राज्यों पर होगा आत्ममंथन

 

सासनी : 5 / मई / 2026 :  केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने इस जनादेश को लोकतंत्र की मजबूती का संदेश करार दिया है।

मंगलवार को उन्होंने केरल की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने धर्मनिरपेक्षता और जनहितकारी नीतियों पर अपनी मोहर लगाई है। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि केरल की जागरूक एवं प्रबुद्ध जनता द्वारा दिए गए इस ऐतिहासिक जनादेश ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया है।

यह जीत न केवल कांग्रेस की है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं में जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। केरल की सफलता के बीच, अन्य राज्यों में मिली चुनावी निराशा पर भी पार्टी ने गंभीरता दिखाई है। श्री उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि अन्य राज्यों के परिणाम पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment