हाथरस: लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए डीएम सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

 

हाथरस : 5 / मई / 2026 :  लंबित रिट/आयोग संदर्भ, आरटीआई एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग से प्राप्त संदर्भ, आरटीआई प्रकरण, आईजीआरएस पोर्टल और जनता दर्शन के माध्यम से आने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की शिथिलता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें, ताकि समस्याओं का वास्तविक और संतोषजनक समाधान हो सके तथा प्रकरण लंबित या डिफाल्टर श्रेणी में न जाएं। साथ ही, जो मामले संबंधित विभाग से जुड़े न हों, उन्हें तत्काल उचित विभाग को भेजा जाए।

आरटीआई मामलों पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सटीक और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना अनिवार्य है। वहीं आयोग से संबंधित मामलों में समय से जांच कर गुणवत्तापूर्ण आख्या भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment