लापता युवक को पुलिस ने घायल अवस्था मे ससुराल से किया बरामद,जाँच में जुटी पुलिस

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 6 / मई / 2026 :  सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक युवक को उसकी ससुराल से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नगला गुलाबी निवासी वीरेश की शादी करीब 12 वर्ष पहले हरचंदपुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। इस दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

आरोप है कि युवक अपनी पत्नी के साथ शारीरिक हिंसा करता था, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। वहीं, पत्नी द्वारा भरण-पोषण का मामला भी न्यायालय में चल रहा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब युवक अपने ससुराल पक्ष के लोगों के पास पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

इस मारपीट में युवक घायल हो गया। इसी बीच युवक के अचानक लापता होने पर उसके पिता ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक वीरेश को उसकी ससुराल, हरनामपुर से बरामद कर लिया। साथ ही, घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment