अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

बुलंदशहर : 7 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के जिला पंचायत मॉल स्थित अपना दल (S) के जिला कार्यालय पर पार्टी की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसमस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ वंचितों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथ मजबूत करने के लिए संगठन को बूथ, सेक्टर और जोन स्तर तक सशक्त बनाना होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए, जिससे संगठन की पकड़ मजबूत हो सके। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, सड़क और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। तय किया गया कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर इन समस्याओं के समाधान की मांग करेगा।

प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।

बैठक के दौरान अल्वी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हाजी सबील अंसारी, नीरज शर्मा, पुरुषोत्तम सैन, कृष्ण कुमार, पंडित केशव शर्मा, हमीद अली सैफी, गंगाशरण चौहान, भूप सिंह प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment