बुलंदशहर : 7 / मई / 2026 : चोला क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी शिक्षक, समाजसेवी एवं किसान इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश चंद्र सोलंकी का बीमारी के चलते 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार सुरेश चंद्र सोलंकी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता ने करीब 40 वर्षों तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज देश के विभिन्न बड़े पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सुरेश चंद्र सोलंकी क्षेत्र में एक सम्मानित समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। लोग उनकी बातों का अनुसरण करते थे और वह हमेशा समाज में भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश देते थे।
उनके निधन पर ग्रामीणों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी स्मृति में गांव के श्मशान घाट पर ट्रीमैन विनोद सोलंकी द्वारा एक बरगद का पौधा भी लगाया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि सुरेश चंद्र सोलंकी का जीवन समाज सेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












