Home » बुलंदशहर » ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स में भरा देशभक्ति का जज्बा

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स में भरा देशभक्ति का जज्बा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 7 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद नगर स्थित भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में गुरुवार को 41वीं वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिंदूर” की वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कर्नल आशीष नौटियाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप पुंडीर एवं लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंहद्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की गई थी। पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद यह अभियान चलाया गया, जिसमें बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद समेत नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आतंकवाद के ढांचे को समाप्त करना और भारत में घुसपैठ की साजिशों को विफल करना था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाए बिना केवल आतंकी संगठनों को लक्ष्य बनाया गया।

कार्यक्रम में “जीरो टॉलरेंस” नीति पर भी जोर देते हुए छात्रों और कैडेट्स को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment