Home » बुलंदशहर » खुर्जा तहसील में स्व-जनगणना अभियान की शुरुआत, लोगों से सहभागिता की अपील

खुर्जा तहसील में स्व-जनगणना अभियान की शुरुआत, लोगों से सहभागिता की अपील

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 7 / मई / 2026 :  खुर्जा तहसील परिसर में स्व-जनगणना अभियान की शुरुआत करते हुए समस्त राजस्व परिवार द्वारा स्वयं जनगणना प्रक्रिया में भाग लिया गया। अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को स्व-जनगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक नागरिकों से इसमें सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर माननीया विधायक मीनाक्षी सिंह ने भी स्व-जनगणना करते हुए अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश और प्रदेश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This