दुष्यंत पचौरी, हाथरस
हाथरस : 11 / मई / 2026 : थाना सासनी कोतवाली चौराहे के नामकरण और मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में विभिन्न सामाजिक संगठन अपने-अपने महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को कुशवाह समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सासनी कोतवाली चौराहे पर मौर्य वंश के महान शासक सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाए तथा वहां अशोक चक्र का निर्माण कराया जाए।

इसके साथ ही चौराहे का नाम बदलकर “सम्राट अशोक चौराहा” रखे जाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सम्राट अशोक ने देश में शांति, न्याय और मानवता का संदेश दिया था, इसलिए उनकी प्रतिमा स्थापित कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग मौजूद रहे।
![]()
