Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में ई-रिक्शाओं का सत्यापन अभियान शुरू, अब हर वाहन पर लिखा जाएगा चालक और रूट नंबर

हाथरस में ई-रिक्शाओं का सत्यापन अभियान शुरू, अब हर वाहन पर लिखा जाएगा चालक और रूट नंबर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 11 / मई / 2026 :  यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर में संचालित ई-रिक्शाओं का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है।

साथ ही ई-रिक्शाओं पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर और रूट नंबर भी लिखवाया जा रहा है। यातायात पुलिस का कहना है कि यदि किसी यात्री का बैग या अन्य सामान ई-रिक्शा में छूट जाता है अथवा कोई वस्तु गायब हो जाती है, तो वाहन की पहचान कर उसे आसानी से तलाशा जा सकेगा।

यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सोमवार को तालाब चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर करीब 50 ई-रिक्शाओं पर नाम, नंबर, रूट नंबर और वाहन नंबर अंकित कराए गए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से शहर में जाम की समस्या कम करने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी सुधारने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान वाहन चालकों में खलबली मची रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment