Home » उत्तर प्रदेश » सासनी कोतवाली चौराहे के नामकरण और मूर्ति स्थापना को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ओसी कलेक्ट्रेट को सोपा ज्ञापन

सासनी कोतवाली चौराहे के नामकरण और मूर्ति स्थापना को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ओसी कलेक्ट्रेट को सोपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

हाथरस : 11 / मई / 2026 :  थाना सासनी कोतवाली चौराहे के नामकरण और मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में विभिन्न सामाजिक संगठन अपने-अपने महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को कुशवाह समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सासनी कोतवाली चौराहे पर मौर्य वंश के महान शासक सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाए तथा वहां अशोक चक्र का निर्माण कराया जाए।

इसके साथ ही चौराहे का नाम बदलकर “सम्राट अशोक चौराहा” रखे जाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सम्राट अशोक ने देश में शांति, न्याय और मानवता का संदेश दिया था, इसलिए उनकी प्रतिमा स्थापित कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कुशवाह समाज के लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This