किसान के क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी के उड़े 2.15 लाख रुपये, साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर : 11 / मई / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव आलियाबाद निवासी एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर ठग ने किसान के एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से बिना किसी ओटीपी और सूचना के करीब 2 लाख 15 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव आलियाबाद निवासी रणधीर पुत्र ऐदल सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं और उनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। आरोप है कि 8 मार्च 2025 से 19 मई 2025 के बीच किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 2 लाख 15 हजार 474 रुपये निकाल लिए।

पीड़ित किसान का कहना है कि इस दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कोई जानकारी मांगी। उन्हें बैंक खाते से रुपये कटने की जानकारी बाद में हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

चोला थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment