Home » बुलंदशहर » घुंघरावली में आम की ऑनलाइन बिक्री को लेकर गोष्ठी आयोजित, बागवानों को दी गई ई-कॉमर्स की जानकारी

घुंघरावली में आम की ऑनलाइन बिक्री को लेकर गोष्ठी आयोजित, बागवानों को दी गई ई-कॉमर्स की जानकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 12 / मई / 2026 :  क्षेत्र के गांव घुंघरावली में मंगलवार को बागवानों की समस्याओं के समाधान एवं आम की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गांव निवासी बागवान कृपाल सिंह चौहान के बाग में आयोजित हुआ, जिसमें किसानों और बागवानों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे लाभ उठाने की जानकारी दी गई।

गोष्ठी में कास्ट-कार्ट कंपनी के सीईओ आसिफ रियाज एवं बिजनेस कॉर्डिनेटर अरू मिश्रा ने किसानों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए किसान अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं और बिचौलियों से भी बच सकते हैं।

इस दौरान किसानों और बागवानों ने अपनी समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा, जिनके समाधान के लिए सुझाव दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाकर किसान आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकते हैं।

कार्यक्रम में विपती बोहरे, राजेंद्र सिंह, अनिल लोधी, बाबा भूदेव, प्रकाश, सुभाष, रामवीर सिंह, पोरस, उमेश, लोकेश, समरपाल, शीशपाल सहित घुंघरावली, चंदियाना, फरीदा बांगर, बसी बांगर समेत कई गांवों के किसान और बागवान मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment