विकलांग विनोद सुविधाओं के लिए भटक रहा दर-दर

 शिकारपुर : 12 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी विनोद पुत्र बलवीर पैरों से विकलांग है जिसका प्रमाण पत्र भी बना हुआ है लेकिन सरकारी सुविधा से वंचित है। सरकार से सुविधा पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है लेकिन ना तो कोई अधिकारी सुन रहा ना कोई नेता।

विनोद के परिचित जयकेश कुमार ने केआरजे न्यूज़ को भेजी सूचना में बताया कि बहुत लंबे समय से विनोद विकलांग बैटरी चलित वाहन के लिए लिए भटक रहा है लेकिन अभी तक उसे कोई सहायता नहीं मिली है।

 

विनोद का कहना है कि उसके पास एक ट्राई साइकिल है परंतु वह उसे चलाने में सक्षम नहीं है इसलिए वह बैटरी चलित वाहन की मांग कर रहा है जिससे कि वह अपना कार्य कर सके और भरण पोषण कर सके।

सवाल उठता है कि आखिर समाज कल्याण विभाग विकलांगों के लिए आ रही योजनाओं को धरातल पर क्यों नहीं पहुंचता जबकि आए दिन विभिन्न प्रकार के शिविर लगाए जाते हैं जिसमें विकलांगों को सुविधा दी जाने की बातें की जाती है आखिर यह सुविधा वास्तव में मिल किसको रही है यह चीज स्वयं अधिकारियों और नेताओं को जांचनी होगी । जिससे की वास्तविक पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment