ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, विवेक उपाध्याय ने की सख्त कार्रवाई की मांग

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस : 13 / मई / 2026 :  समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गर्मा गया है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता विवेक उपाध्याय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी समाज, वर्ग या समुदाय की गरिमा को ठेस पहुँचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ब्राह्मण समाज ने सदियों से देश की संस्कृति, शिक्षा, ज्ञान, धर्म और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे सम्मानित समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का भी अपमान है।

विवेक उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग करते हुए कहा कि केवल औपचारिक माफी पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसे गैरजिम्मेदार नेताओं पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। इससे यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि किसी भी समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि राजनीति समाज को जोड़ने का माध्यम होनी चाहिए, न कि समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने का। सभी समाजों के सम्मान, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment