Home » बुलंदशहर » पुलिस की टोपी पहन युवक का फोटो वायरल, हथियारों के प्रदर्शन से मचा हड़कंप

पुलिस की टोपी पहन युवक का फोटो वायरल, हथियारों के प्रदर्शन से मचा हड़कंप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 19 / मई / 2026 :  सोशल मीडिया पर पुलिस की टोपी पहने एक युवक की तस्वीर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वायरल फोटो में युवक पुलिस की टोपी लगाए दिखाई दे रहा है, जबकि अन्य तस्वीरों में वह हथियारों के साथ शस्त्र प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक खुर्जा नगर क्षेत्र का निवासी है और OYO होटल संचालन से जुड़ा हुआ है।

वायरल तस्वीरों में एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है, जो दोनों हाथों में असलहा लेकर प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आमजन में भय और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की तस्वीरें पुलिस की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ युवाओं में गलत संदेश भी पहुंचा रही हैं।

 

सूत्रों के अनुसार दोनों युवक कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और पुलिस जैसी वर्दी अथवा प्रतीकों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

 इस मामले में कोतवाली निरीक्षक खुर्जा नगर रामफल सिंह ने बताया कि ये फोटो 13 साल पुराने है। वर्तमान में एक की उम्र 58 वर्ष तथा दूसरे की 35 वर्ष है जोकि अब अपने कार्यो में लगे हुए है तथा किसी अपराध में संलिप्त नहीं है। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This