Home » गोरखपुर » फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं निशांत त्रिपाठी, नौकरी छोड़ सियासतकी राह पकड़ी

फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं निशांत त्रिपाठी, नौकरी छोड़ सियासतकी राह पकड़ी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 4 / सितम्बर / 2026 :  महाराजगंज के फरेंदा विधानसभा से निशांत मणि त्रिपाठी चुनाव लड़ सकते हैं ऐसा फरेंदा में चर्चा है बताया जा रहा है कि निशांत मणि त्रिपाठी वैज्ञानिक की नौकरी छोड़कर सियासी राह पकड़ ली है उनका कहना है कि वह 27 में विधानसभा चुनाव फरेंदा से लड़ेंगे इसलिए वह बिगत 2 माह से क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों के बीच जा रहे हैं।

आपको बताते चलें महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील के अंतर्गत बिशुनपुर अदेरोना गांव के निवासी डॉक्टर निशांत त्रिपाठी ने बीटेक एमटेक एचडी की उपाधि हासिल की है ।वह नाइलीट( नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) में वैज्ञानिक डी के पद पर कार्यरत थे। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की सेवा 19 साल तक रहनेके बाद 2 महीने पहले नौकरी छोड़ दी।

अब वह चुनाव लड़ने का फैसला किए हैं वह फरेंदा से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने बताया कि उनके परिवार कांग्रेसी रहा है उनके बाबा श्रद्धानंद त्रिपाठी बार एसोसिएशन के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं शहर के बेतिया हाता स्थित कमला आवास निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीके कृष्ण मेनन पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी, आ चुके हैं बताया कि वह कई पार्टियों को संपर्क में है लेकिन अभी तय नहीं है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे बता दें जिस सीट फरेंदा सीट पर उन्होंने दावेदारी ठोकी है उसे पर कांग्रेस के विधायक वीरेंद्र चौधरी हैं वह प्रदेश के कांग्रेस के दो विधायकों में से एक हैं।

अमरमणि भी चुनाव लड़ने का कर चुके हैं ऐलान, पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी भी फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं वह किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तक नहीं है लेकिन उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment