Home » बुलंदशहर » युवक के साथ मारपीट, सिर फाड़ने का आरोप

युवक के साथ मारपीट, सिर फाड़ने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 20 / मई / 2026 :  चोला क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट कर सिर फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 मई की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ युवक तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए जा रहे थे। उसने युवकों को धीरे वाहन चलाने की सलाह दी और कहा कि तेज रफ्तार से किसी को चोट लग सकती है।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसका सिर फट गया। मामले में भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने हर्ष, अभिषेक, अंकित और तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment