Home » बुलंदशहर » खुर्जा के मोहल्ला तरीनान में फड़ लगाने को लेकर युवक की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल

खुर्जा के मोहल्ला तरीनान में फड़ लगाने को लेकर युवक की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 20 / मई / 2026 :  नगर के मोहल्ला तरीनान में दुकान के बाहर फड़ लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया गया कि सोमवार दोपहर मोहल्ला तरीनान निवासी रिहान ने पास की दुकान पर सड़क तक फैले सामान को हटाने का विरोध किया था। आरोप है कि रिहान ने मोनिस से दुकान के आगे आधे से ज्यादा सड़क पर लगाए गए फड़ और सामान को पीछे करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

 

पीड़ित पक्ष के अनुसार, शिकायत करने के कुछ देर बाद मोनिस, जाहिर, सगीर और समीर समेत कई लोग हथियार लेकर रिहान की दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ला तरीनान में सड़क पर अतिक्रमण और फड़ लगाने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दुकानदारों द्वारा सड़क घेर लेने से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि विरोध करने पर अक्सर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने और सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े विवाद को रोका जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment