Home » बुलंदशहर » वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, ईओ के आश्वासन पर शांत हुआ प्रदर्शन

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, ईओ के आश्वासन पर शांत हुआ प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 20 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद  नगर पालिका परिषद में बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों, विशेषकर वेतन वृद्धि को लेकर जोरदार हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में मिल रहे 9,000 रुपये के वेतन में परिवार का पालन-पोषण करना नामुमकिन हो गया है। बढ़ती महंगाई के बीच इतने कम वेतन में घर चलाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें जो पारिश्रमिक मिलता है, वह बेहद कम है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में 9,000 रुपये में बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घर का खर्च उठाना नामुमकिन हो गया है, जिससे उनके सामने भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके वेतन में उचित वृद्धि नहीं की गई, तो वे काम बंद कर आंदोलन को और तेज करेंगे।

हंगामे की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणिजी सैनी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की। ईओ ने कर्मचारियों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है।

ईओ मणिजी सैनी ने कहा, सफाई कर्मचारियों की समस्या जायज है। शासन के स्पष्ट आदेश प्राप्त हो चुके हैं। शासनादेश के अनुरूप आगामी एक मई से सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी जाएगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”

​अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटने का निर्णय लिया। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment