Home » उत्तर प्रदेश » चौखड़ा के ललिता इंटर कॉलेज में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

चौखड़ा के ललिता इंटर कॉलेज में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर : 22 / मई / 2026 :  उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपद इकाई द्वारा ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा, डुमरियागंज में शुक्रवार को शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रादेशिक महामंत्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महामंत्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रबंधक कुंवर आनंद प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंतजार हुसैन रिजवी, रामकृष्ण द्विवेदी, सुनील कुमार रंजन एवं रवीन्द्र उपाध्याय को सम्मानित किया गया। वहीं नवागत प्रधानाचार्यों मकसूद आलम, मोहम्मद रफीक, लालचंद, शिवकरन, विद्या शंकर कुशवाहा एवं अशोक त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपदीय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कृत चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, भानु प्रताप मिश्रा, नलिनी कांत मणि त्रिपाठी, रमाकांत द्विवेदी एवं गोपेश्वर चौबे को संरक्षक चुना गया।

नई कार्यकारिणी में बृजेश कुमार द्विवेदी को जिलाध्यक्ष, डॉ. धर्मेन्द्र मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष, शैलेंद्र शर्मा को जिला मंत्री तथा चन्द्र प्रकाश राव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न तहसीलों से हिना, अरविंद चौधरी, राजेंद्र सिंह, विजय वर्मा एवं अहमद फरीद अब्बासी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डॉ. शेषनारायण पाण्डेय को संरक्षण मंत्री, जयराम यादव को संगठन मंत्री तथा श्रीमती अंजू मिश्रा एवं काजी तारीख अहमद को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं रामनिवास कुशवाह एवं अभय प्रताप सिंह को आय-व्यय निरीक्षक तथा रवीन्द्र श्रीवास्तव को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment