दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को किया घायल, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर : 26 / मई / 2026 :  ककोड थाना क्षेत्र के गांव वैर में दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव वैर निवासी धर्म सिंह पुत्र भोला सिंह ने बताया कि 25 तारीख की रात करीब 12:30 बजे उनके बेटे महेश, सोनू, दुष्यंत, पूरन पुत्र श्रीराम तथा कपिल पुत्र पूरन के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि देवीराम, हीरा, विजय, ललित, जगदीश, लक्ष्मण और जमी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में भास्कर मिश्रा ने बताया कि धर्म सिंह की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment