Home » बुलंदशहर » न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 26 / मई / 2026 :  थाना चोला क्षेत्र के गांव बचावली में न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर जबरन कब्जा करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गांव बचावली निवासी नरेंद्र उर्फ नंदा पुत्र जल सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं और गांव में उनके नाम से जमीन है। उक्त जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करता रहा है।

पीड़ित के अनुसार 24 नवंबर 2025 को आरोपियों ने जमीन पर अपने पशु बांधकर और अन्य तरीकों से कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद 2 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कमलेश, सत्यवती और रमेश कथित रूप से लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।

इस मामले में भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। पुलिस कप्तान के आदेश पर कमलेश, सत्यवती और रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment