Home » बुलंदशहर » अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति हिरासत में

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति हिरासत में

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 26 / मई / 2026 :  थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफपुर में पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक में एक महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव आसफपुर निवासी रवेंद्र की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व शिवानी से हुई थी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते आरोपी पति रवेंद्र ने कथित रूप से पत्नी शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति रवेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This