Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पुलिस एवं CAPF के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 10 शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

बुलंदशहर में पुलिस एवं CAPF के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 10 शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 22 / अक्टूबर / 2026 :   CAPF Veteran Association Bulandshahr के तत्वावधान में 21 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार बुलंदशहर में पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB और AR के शहीद जवानों के बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बुलंदशहर के 10 शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया। शहीदों के परिजनों ने अपने प्रियजनों को याद करते हुए जब उनके संस्मरण साझा किए तो माहौल बेहद भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में चेतन बिस्मिल ने संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। वहीं साहित्य पुरस्कार दिवस पर सम्मानित कवयित्री पूनम शर्मा ने अपनी ओजपूर्ण कविता के माध्यम से शहीदों के शौर्य और बलिदान को शब्दों में पिरोया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद प्रो. अजय छोंकर, पीके शर्मा, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, एंटी करप्शन मूवमेंट के जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा, रवि वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रखर वक्ता राम दिवाकर, श्याम दिवाकर, कुटज फिल्म स्टूडियो के अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक विपिन शिशोदिया, आईटीआई प्रिंसिपल तिवारी, इफको से एके सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी डीपी सिंह, अनूपशहर के नायब तहसीलदार, बुलंदशहर पुलिस के इंस्पेक्टर, अखिल भारतीय सैन्य सेवा परिषद से सूबेदार राजवीर सिंह और विनोद चौहान सहित IVO के पदाधिकारी तथा विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम के संयोजक मधु कुमार सिंह राणा ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। शहीद परिवारों का सम्मान करना और उनके प्रति संवेदनशील रहना समाज का नैतिक दायित्व है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment