शिकारपुर : 22 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव तैयबपुर निवासी समाजसेवी विवेक पलावत का जन्मदिन उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मित्रों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद जीवन, लंबी उम्र तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पेशे से इलेक्ट्रिशियन विवेक पलावत अपने मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से क्षेत्र के लोगों, मित्रों और रिश्तेदारों ने शुभकामना संदेश भेजकर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।
जन्मदिन के मुख्य कार्यक्रम में जहांगीराबाद चुंगी के निकट शिव मंदिर के सामने स्थित पत्रकार कार्यालय पर उनके मित्र एकत्रित हुए। यहां उत्साह के बीच केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। सभी मित्रों ने विवेक पलावत को केक खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस खुशी के मौके को यादगार बनाने के लिए विवेक पलावत ने खुर्जा के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में अपने मित्रों के लिए शानदार जन्मदिन की पार्टी का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में अभय शर्मा, पंकज चौधरी, असलम, सोना, अदनान, फरजन सहित बड़ी संख्या में मित्र और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर खुशियां साझा कीं और जन्मदिन समारोह को उत्साहपूर्वक मनाया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










