चोला : 29 / मई / 2026 : बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार, कांस्टेबल राहुल, धर्मेंद्र और निलेश पुलिस टीम के साथ रसूलपुर रिठौरी गांव की ओर गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीण पुत्र दीपचंद निवासी ग्राम शाहपुर कला बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
