Home » बुलंदशहर » बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, शव थाने में रख ग्रामीणों का हंगामा

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत, शव थाने में रख ग्रामीणों का हंगामा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 29 / मई / 2026 थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव छपना में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को जहांगीरपुर थाने में रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और जिम्मेदार बिजली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार गांव छपना निवासी ओमप्रकाश के मकान के सामने बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शुक्रवार को उनका इकलौता बेटा गौरव किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के खंभे से लटक रहा हाईटेंशन तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों और तकनीकी खामियों की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण पहले भी छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं।

स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ जेवर विशाल चौधरी और जहांगीरपुर के जेई ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता व सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment