Home » बुलंदशहर » प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / मई / 2026 :  बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना में प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान थाना डिबाई क्षेत्र निवासी गगन के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग युवती की भी पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि युवती दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

गांव के बाहर पेड़ से दोनों के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शव करीब दो दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This