ई-रजिस्ट्री व्यवस्था वापस लेने पर खुर्जा बार एसोसिएशन में जश्न, सरकार का जताया आभार

खुर्जा : 1 / जुलाई / 2026 :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस लेने के निर्णय पर दि बार एसोसिएशन खुर्जा में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था वापस लिया जाना आम जनता और अधिवक्ताओं के हित में है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का चल रहा धरना समाप्त करने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार पर संकट उत्पन्न हो रहा था तथा कार्यों के निष्पादन में भी कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार द्वारा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है।

इस दौरान अधिवक्ता पियूष बंसल, कोमल ठाकुर, निमिष गर्ग, राजकुमार चौधरी सहित दि बार एसोसिएशन खुर्जा के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment