सिकंदराबाद तहसील में रिश्वतखोरी के आरोप पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह नाराज, पेशकार हटाया गया

बुलंदशहर : 1 / जुलाई / 2026 :  सिकंदराबाद तहसील में शस्त्र लाइसेंस के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। पीड़ितों की शिकायत पर विधायक ने एसडीएम से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और राजस्व अहलमद (पेशकार) को जमकर फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ितों का आरोप है कि शस्त्र लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर एसडीएम के पेशकार ने 12 हजार रुपये की रिश्वत ली। एक पीड़ित ने दावा किया कि उसने स्वयं यह रकम दी थी और पेशकार ने कहा था कि बिना पैसे के काम नहीं होगा।
हालांकि, एसडीएम दीपक पाल ने रिश्वत लेने के आरोपों का खंडन किया और कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

 

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए एसडीएम सिकंदराबाद ने राजस्व अहलमद जितेंद्र को उसके पद से हटा दिया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पीड़ित धर्मेंद्र सोलंकी, पीड़ित कविंद्र ठाकुर तथा एसडीएम दीपक पाल के बयान भी सामने आए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment