गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, दो महिलाएं समेत तीन लोग गंभीर झुलसे

बुलंदशहर : 1 / जुलाई / 2026 :  सिकंदराबाद क्षेत्र के पक्का बाग मोहल्ले में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग में झुलसकर घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिजनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में घायल तीनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पालतू कुत्ता भी आग से झुलस गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment