Home » उत्तर प्रदेश » भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या : 9 / जुलाई / 2026 :  समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के माध्यम से अखिलेश यादव के संबंध में तथ्यहीन एवं मनगढ़ंत दावे किए जा रहे हैं। सपा नेताओं का कहना है कि इन पोस्टों में राम जन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण के एक आरोपी से बातचीत को लेकर किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं तथा उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रसारित किए जा रहे हैं।

छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This