सुनील पाठक ,गोरखपुर
अयोध्या : 9 / जुलाई / 2026 : सर्किट हाउस में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्रों के लिए डीबीटी योजना तथा एसबीआई की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान चयनित बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के 20 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया। जनपद के 1,14,679 छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के तहत प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की गई।
![]()
