बुलंदशहर : 13 / जुलाई / 2026 : बुलंदशहर जनपद पुलिस ने ‘ऑपरेशन Cy-Vajra’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी म्यूल (Mule) बैंक खातों का नेटवर्क तैयार कर साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने विभिन्न मामलों में करीब 9 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, पहासू, जहांगीराबाद, नरसैना और खुर्जा नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा बैंक खातों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
एसपी क्राइम नरेश कुमार ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए गिरोह की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
![]()
