Home » नई दिल्ली » बोस्टन में भारतीय नौसेना का दमदार प्रदर्शन, ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में लहराया तिरंगा

बोस्टन में भारतीय नौसेना का दमदार प्रदर्शन, ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में लहराया तिरंगा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली/बोस्टन : 13 / जुलाई / 2026 :  भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी ने अमेरिका के बोस्टन में आयोजित प्रतिष्ठित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में हिस्सा लेकर भारत की समुद्री शक्ति और समृद्ध विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। न्यूयॉर्क में आयोजित सेल4थ 250 समारोह में सफल भागीदारी के बाद पोत 12 जुलाई को बोस्टन पहुंचा और सेल बोस्टन 2026 के उद्घाटन अवसर पर आयोजित भव्य परेड में शामिल हुआ।

बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत रघुराम शास्त्री भी इस अवसर पर आईएनएस सुदर्शनी पर सवार हुए और पोत के औपचारिक प्रवेश के साक्षी बने। भारतीय तिरंगे से सुसज्जित आईएनएस सुदर्शनी कैसल द्वीप और सीपोर्ट डिस्ट्रिक्ट जैसे प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए बोस्टन फिश पियर पहुंचा, जहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

20 से अधिक देशों के 60 से ज्यादा विशाल जहाजों की मौजूदगी वाले इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री आयोजन में आईएनएस सुदर्शनी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। अपने ‘लोकायन 2026’ अभियान के तहत यह पोत समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संदेश दुनिया तक पहुंचा रहा है। 12 से 15 जुलाई तक यह पोत आम लोगों के अवलोकन के लिए भी खुला रहेगा।

इससे पहले आईएनएस सुदर्शनी नॉरफ़ॉक, बाल्टीमोर और न्यूयॉर्क का सफल दौरा कर चुका है। भारतीय नौसेना का मानना है कि सेल बोस्टन 2026 में भागीदारी से भारत और अमेरिका के बीच समुद्री सहयोग को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा और नौसैनिक क्षमता को भी नई पहचान मिलेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment