गोरखपुर : 13 / जुलाई / 2026 : यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) की ओर से आयोजित 21 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज के असेंबली हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. एस. डी. राजकुमार, प्राचार्य सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज सहित अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी, प्रो. अवधेश कुमार, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. जितेंद्र पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद, शैलेश त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार तिवारी, सत्यपाल गोविंद राव एवं डॉ. मनोज कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक एवं कौशल आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रो. एस. डी. राजकुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षिकाओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए कोई न कोई व्यावहारिक कौशल अवश्य सीखना चाहिए।
वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा इनका नियमित आयोजन होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सौरभ पांडेय, शैलेश त्रिपाठी, राजीव तिवारी, सुरेंद्र कुमार तिवारी, सुमन गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, गरिमा सिंह, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी पांडेय, डॉ. एहसान अहमद और अमित सिंह पटेल ने भी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. जितेंद्र कुमार पांडेय ने शिविर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष ई. रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवा इंडिया पिछले दस वर्षों से कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है।
संस्था अब तक 3,000 से अधिक बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने में सफल रही है तथा भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जया तिवारी, पुष्पा तिवारी, अलका भारती, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, समृद्धि गोयल, राजनंदिनी, प्रीति पटवा, साधना, अर्चना शर्मा, संजना, वरुण सिंह, सुषमा शुक्ला, संजू मिश्रा, श्रेयांश त्रिपाठी, प्रिंस, कृष्ण एवं सृष्टि चौधरी सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
![]()
