Home » उत्तर प्रदेश » ब्रह्मपुर ब्लॉक के निबही गांव में मिशन-2027 को लेकर बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

ब्रह्मपुर ब्लॉक के निबही गांव में मिशन-2027 को लेकर बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 13 / जुलाई / 2026 :  चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा निबही में मिशन-2027 को लेकर एक बैठक एवं चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए चौरी-चौरा विधानसभा से सक्रिय नेता अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

चौपाल के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के विकास, जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का सोच-समझकर प्रयोग करने की अपील की।

बैठक में युवाओं के रोजगार, किसानों, व्यापारियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मिशन-2027 को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment