Home » उत्तर प्रदेश » पत्रकार अमित भारती प्रकरण: पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

पत्रकार अमित भारती प्रकरण: पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 14 / जुलाई / 2026 :  पत्रकार अमित कुमार भारती के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सोमवार को विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि 10-11 जुलाई 2026 की रात खूनीपुर क्षेत्र में समाचार संकलन के दौरान द समाचार टाइम्स के पत्रकार अमित कुमार भारती को कथित रूप से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कवरेज करने से रोक दिया। आरोप है कि उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया गया, जिसे काफी देर बाद वापस किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि मोबाइल में मौजूद घटना से संबंधित वीडियो फुटेज डिलीट कर दी गई, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हुई।

पत्रकारों ने एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं कि भविष्य में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों और उन्हें सुरक्षित एवं स्वतंत्र वातावरण में कार्य करने दिया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो इसे गोरखपुर जिला स्थायी समिति की बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की जाएगी।

इस दौरान इंडियन प्रेस एसोसिएशन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, पत्रकार एकता संघ, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This