NH-34 पर ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

खुर्जा : 14 / जुलाई / 2026 :  राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर स्थित कैलाश हॉस्पिटल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment