भरतपुर और राजधानी खीरीयहवा टोला में चौपाल, अजय कुमार सिंह ने स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने पर दिया जोर

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 14 / जुलाई / 2026 :  सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ग्राम सभा भरतपुर और राजधानी खीरीयहवा टोला में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंडित राजकुमार व्यास ने कहा कि चौरी-चौरा की समस्याओं का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब क्षेत्र का स्थानीय नेतृत्व मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि ही लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होकर उनके हितों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकता है।

सभा को संबोधित करते हुए विदेशी भारती ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश उद्योग-धंधे बंद हो चुके हैं, जिससे रोजगार के अवसर लगातार कम हुए हैं। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं बताते हुए स्थानीय नेतृत्व को समय की जरूरत बताया।

अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के अधिकांश गांवों में जनसंपर्क और पदयात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को करीब से जाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बावजूद क्षेत्र की आवाज उठाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जातीय और दलगत राजनीति के कारण क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रह गया। उनके अनुसार चौरी-चौरा में नए उद्योग स्थापित नहीं हुए, रोजगार के अवसर नहीं बढ़े और आधारभूत सुविधाओं का भी पर्याप्त विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में शेषनाथ गुप्ता, सुनील चौहान, बबलू चौहान, अनिल गौड़, बबलू गौड़, शिवबचन गुप्ता, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश, राम हरख यादव, रामजी चौहान, अरविंद निषाद, महेंद्र चौहान, गोधन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment