Home » उत्तर प्रदेश » चरगांवा आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 11 कंपनियों ने 317 युवाओं का किया चयन

चरगांवा आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 11 कंपनियों ने 317 युवाओं का किया चयन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 14 / जुलाई / 2026 :  उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चरगांवा में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक महेंद्र पाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

रोजगार मेले में विभिन्न 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें टाटा मोटर्स, एल एंड टी, डिजिटेल, लार्सन एंड टुब्रो समेत अन्य कंपनियां शामिल रहीं। मेले में करीब 1200 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 1085 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ।

आयोजन के दौरान 735 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से 317 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार रुपये तक के मासिक वेतन पर जॉब ऑफर दिए गए।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक गोरखपुर मंडल एसएन राम, जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला कौशल प्रबंधक शशिकांत मौर्य, विक्रांत त्रिपाठी, आईटीआई प्रधानाचार्य रामानुज यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment